बड़ी हैरत में डूबी आजकल बच्चों की नानी है,
कहानी की किताबों में न राजा है, न रानी है
बहुत सुन्दर से इस एक्वेरियम को गौर से देखो,
जो इसमें कैद है मछली, क्या वो भी जल की रानी है
घनेरे बाल, मूंछें और चेहरे पे चमक थोड़ी,
यकीं कीजे, ये मैं ही हूँ, ज़रा फोटो पुरानी है
-डॉ कुमार विनोद

No comments:
Post a Comment