Wednesday, September 26, 2012

बस इक झिझक है यही हाल-ए-दिल सुनाने में
की तेरा ज़िक्र भी आएगा इस फ़साने में

बरस पड़ी थी जो रुख़ से नक़ाब उठाने में
वो चाँदनी है अभी तक मेरे ग़रीब-ख़ाने में

इसी में इश्क की किस्मत बदल भी सकती थी
जो वक़्त बीत गया मुझ को आज़माने में

ये कह के टूट पड़ा शाख़-ए-गुल से आख़िरी फूल
अब और देर है कितनी बहार आने में

-कैफ़ी आज़मी

No comments:

Post a Comment