Sunday, September 30, 2012

पोंछ कर अश्क अपनी आँखों से मुस्कुराओ तो कोई बात बने

पोंछ कर अश्क अपनी आँखों से मुस्कुराओ तो कोई बात बने
सर झुकाने से कुछ नहीं होगा सर उठाओ तो कोई बात बने .

(अश्क़ = आँसू)

ज़िन्दगी भीख में नहीं मिलती ज़िन्दगी बढ़ के छीनी जाती है
अपना हक संगदिल ज़माने से छीन पाओ तो कोई बात बने .

रंग और नस्ल, ज़ात और मज़हब जो भी हो आदमी से कमतर है
इस हक़ीक़त को तुम भी मेरी तरह मान जाओ तो कोई बात बने .

नफ़रतों के जहान में हमको प्यार की बस्तियां बसानी हैं
दूर रहना कोई कमाल नहीं पास आओ तो कोई बात बने

-साहिर लुधियानवी

 

No comments:

Post a Comment