Sunday, September 30, 2012

पल दो पल मैं कुछ कह पाया, इतनी ही सआदत काफ़ी है,
पल दो पल तुमने मुझको सुना, इतनी ही इनायत काफ़ी है

[(सआदत = सौभाग्य, खुशकिस्मती),  (इनायत = कृपा, मेहरबानी)]

हर नस्ल इक फसल है धरती की, आज उगती है कल कटती है
जीवन वह महँगी मदिरा है, जो क़तरा - क़तरा बंटती है

[(नस्ल = वंश, कुल),  (मदिरा = शराब)]

सागर से उभरी लहर हूँ मैं, सागर में फिर खो जाऊंगा,
मिट्टी की रूह का सपना हूँ, मिट्टी में फिर सो जाऊंगा

कल कोई मुझको याद करे, क्यों कोई मुझको याद करे,
मसरूफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यों वक़्त अपना बर्बाद करे

(मसरूफ़ = मशगूल, Busy)

-साहिर लुधियानवी

No comments:

Post a Comment