Tuesday, October 2, 2012

कहाँ तो तय था चराग़ाँ हर एक घर के लिये
कहाँ चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिये |

ख़ुदा नहीं न सही आदमी का ख़्वाब सही
कोई हसीन नजारा तो है नज़र के लिए |

वो मुतमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता
मैं बेकरार हूँ आवाज में असर के लिए |
-दुष्यंत कुमार

No comments:

Post a Comment