दामे-उल्फ़त से छूटती ही नहीं
ज़िन्दगी तुझको भूलती ही नहीं
(दामे-उल्फ़त = प्रेम जाल)
कितने तूफ़ाँ उठाए आँखों ने
नाव यादों की डूबती ही नहीं
तुझसे मिलने की तुझको पाने की
कोई तदबीर सूझती ही नहीं
एक मंज़िल पे रुक गई है हयात
ये ज़मीं जैसे घूमती ही नहीं
(हयात = जीवन)
-शहरयार
ज़िन्दगी तुझको भूलती ही नहीं
(दामे-उल्फ़त = प्रेम जाल)
कितने तूफ़ाँ उठाए आँखों ने
नाव यादों की डूबती ही नहीं
तुझसे मिलने की तुझको पाने की
कोई तदबीर सूझती ही नहीं
एक मंज़िल पे रुक गई है हयात
ये ज़मीं जैसे घूमती ही नहीं
(हयात = जीवन)
-शहरयार
No comments:
Post a Comment