Wednesday, November 14, 2012

इबादतों की तरह मैं यह काम करता हूँ
मेरा उसूल है पहले सलाम करता हूँ

मुख़ालिफ़त से मेरी शख़्सियत संवरती है,
मैं दुश्मनों का बड़ा एहतराम करता हूँ ।

[(मुख़ालिफ़त = विरोध), (शख़्सियत = व्यक्तित्व), (एहतराम = आदर, सम्मान)]

मैं अपनी जेब में अपना पता नहीं रखता
सफ़र में सिर्फ यही एहतमाम करता हूँ

मैं डर गया हूँ बहुत सायादार पेड़ों से
ज़रा सी धूप बिछा कर कयाम करता हूँ

मुझे खुदा ने ग़ज़ल का दयार बक्शा है
यह सल्तनत मैं मोहब्बत के नाम करता हूँ

-बशीर बद्र

No comments:

Post a Comment