ठीक हुआ जो बिक गए सैनिक मुठ्ठी भर दीनारों में,
वैसे भी तो ज़ंग लगा था, पुश्तैनी हथियारों में।
सर्द नसों में चलते-चलते, गर्म लहू जब बर्फ़ हुआ,
चार पड़ौसी जिस्म उठाकर झोंक आए अंगारों में।
खेतों को मुठ्ठी में भरना अब तक सीख नहीं पाया,
यों तो मेरा जीवन बीता सामंती अय्यारों में।
(अय्यार = धूर्त, छली)
नज़दीकी अक्सर दूरी का कारण भी बन जाती है,
सोच-समझकर घुलना-मिलना, अपने रिश्तेदारों में।
वैसे भी तो ज़ंग लगा था, पुश्तैनी हथियारों में।
सर्द नसों में चलते-चलते, गर्म लहू जब बर्फ़ हुआ,
चार पड़ौसी जिस्म उठाकर झोंक आए अंगारों में।
खेतों को मुठ्ठी में भरना अब तक सीख नहीं पाया,
यों तो मेरा जीवन बीता सामंती अय्यारों में।
(अय्यार = धूर्त, छली)
सोच-समझकर घुलना-मिलना, अपने रिश्तेदारों में।
चाँद अगर पूरा चमके, तो उसके दाग खटकते हैं,
एक न एक बुराई तय है, सारे इज़्ज़तदारों में।

-आलोक श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment