Sunday, November 4, 2012

बड़े-बड़ों को ज्ञान मिला उन बच्चों की नादानी से
कागज़ की जो नाव लड़ाते खेल-खेल में पानी से

फूलों की बस्ती में आकर अपना हुनर ही भूल गए
हम ही थे जो चुन लेते थे कांटों को आसानी से

सीधा-सच्चा कहने पर भी कोई समझ ले तब तो ठीक
आज कहाँ वे लोग जो दिल को पढ़ते थे पेशानी से

चोंच जो प्यासी होती तो पानी से लहरें उठती थीं
आँखों देखे सच लगते हैं अब तो किसी कहानी में

सोच-सोच कर हैरत में हूं कौन-सी मुझसे भूल हुई
सच्ची बात कही तो सबने देखा क्यों हैरानी से
-हस्तीमल 'हस्ती'

No comments:

Post a Comment