रिश्तों की धूप-छाँव से आज़ाद हो गए,
अब तो हमें भी सारे सबक याद हो गए
आबादियों में होते हैं बर्बाद कितने लोग,
हम देखने गए तो बर्बाद हो गए
मैं पर्वतों से लड़ता रहा और चन्द लोग,
गीली ज़मीन खोद कर फरहाद हो गए
बैठे हुए हैं कीमती सोफों पर भेड़िए
जंगल के लोग शहर में आबाद हो गए
लफ़्ज़ों के हेर-फेर का धंधा भी ख़ूब है,
जाहिल हमारे शहर में उस्ताद हो गए
-राहत इन्दौरी
अब तो हमें भी सारे सबक याद हो गए
आबादियों में होते हैं बर्बाद कितने लोग,
हम देखने गए तो बर्बाद हो गए
मैं पर्वतों से लड़ता रहा और चन्द लोग,
गीली ज़मीन खोद कर फरहाद हो गए
बैठे हुए हैं कीमती सोफों पर भेड़िए
जंगल के लोग शहर में आबाद हो गए
लफ़्ज़ों के हेर-फेर का धंधा भी ख़ूब है,
जाहिल हमारे शहर में उस्ताद हो गए
-राहत इन्दौरी
No comments:
Post a Comment