भूख के अहसास को शेरो-सुखन तक ले चलो,
अब अदब को मुफ़लिसों की अंजुमन तक ले चलो
[(मुफ़लिस = गरीब, निर्धन); (अंजुमन = सभा, संस्था, मजलिस]
जो ग़ज़ल माशूक़ के जलवों से वाक़िफ़ हो चली
उसको अब बेवा के माथे की शिकन तक ले चलो
मुझको नज़्मो-ज़ब्त की तालीम देना बाद में
पहले अपनी रहबरी को आचरन तक ले चलो
गंगाजल अब बुर्जुआ तहज़ीब की पहचान है
तिश्नगी को वोदका के आचरन तक ले चलो
ख़ुद को ज़ख्मी कर रहे हैं ग़ैर के धोखे में लोग
इस शहर को रोशनी के बाँकपन तक ले चलो.
-अदम गोंडवी

No comments:
Post a Comment