Showing posts with label -शायर: मेराज फ़ैज़ाबादी. Show all posts
Showing posts with label -शायर: मेराज फ़ैज़ाबादी. Show all posts

Friday, July 5, 2019

ज़िंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना

ज़िंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना
पाँव बख़्शें हैं तो तौफ़ीक़-ए-सफ़र भी देना

(तौफ़ीक़ = सामर्थ्य, शक्ति), (तौफ़ीक़-ए-सफ़र = यात्रा करने की शक्ति/ क्षमता/ योग्यता)

गुफ़्तुगू तू ने सिखाई है कि मैं गूँगा था
अब मैं बोलूँगा तो बातों में असर भी देना

मैं तो इस ख़ाना-बदोशी में भी ख़ुश हूँ लेकिन
अगली नस्लें तो न भटकें उन्हें घर भी देना

ज़ुल्म और सब्र का ये खेल मुकम्मल हो जाए
उस को ख़ंजर जो दिया है मुझे सर भी देना


-मेराज फ़ैज़ाबादी