Showing posts with label शमा. Show all posts
Showing posts with label शमा. Show all posts

Thursday, April 30, 2020

वो नहीं मेरा मगर उस से मोहब्बत है तो है

वो नहीं मेरा मगर उस से मोहब्बत है तो है
ये अगर रस्मों रिवाजों से बग़ावत है तो है

सच को मैं ने सच कहा जब कह दिया तो कह दिया
अब ज़माने की नज़र में ये हिमाक़त है तो है

कब कहा मैं ने कि वो मिल जाए मुझ को मैं उसे
ग़ैर ना हो जाए वो बस इतनी हसरत है तो है

जल गया परवाना गर तो क्या ख़ता है शम्अ' की
रात भर जलना जलाना उस की क़िस्मत है तो है

दोस्त बिन कर दुश्मनों सा वो सताता है मुझे
फिर भी उस ज़ालिम पे मरना अपनी फ़ितरत है तो है

दूर थे और दूर हैं हर दम ज़मीन-ओ-आसमाँ
दूरियों के बा'द भी दोनों में क़ुर्बत है तो है

(क़ुर्बत = नज़दीकी)

-दीप्ति मिश्रा

Sunday, September 1, 2019

एक दिल को हज़ार दाग़ लगा

एक दिल को हज़ार दाग़ लगा
अन्दरूने में जैसे बाग़ लगा

उससे यूँ गुल ने रंग पकड़ा है
शमा से जैसे लें चिराग़ लगा

ख़ूबी यक पेचाँ बंद ख़ूबाँ की
ख़ूब बाँधूँगा गर दिमाग़ लगा

(ख़ूबी = हुस्न, योग्यता, प्रतिभा,गुण,), (पेचाँ = घुमावदार, पेचीला, लिपटा हुआ, उलझा हुआ), (बंद = फंदा, पाश, गाँठ ), (ख़ूबाँ = सुन्दर स्त्रियां, माशूक़ लोग, प्रियतमाएँ)

पाँव दामन में खेंच लेंगे हम
हाथ ग़र गोशा-ए-फ़राग़ लगा

(फ़राग़ = अवकाश, छुट्टी, निश्चिंतता, बेफ़िक्री, छुटकारा, मुक्ति, संतोष, चैन), (गोशा = कोना, एकान्त स्थान)

'मीर' उस बे-निशाँ को पाया जान
कुछ हमारा अगर सुराग़ लगा

(बे-निशाँ = गुमनाम, आस्तित्वहीन, जिसका कोई अता-पता न हो)

-मीर तक़ी मीर

Wednesday, July 31, 2019

अपने जलने में किसी को नहीं करते हैं शरीक
रात हो जाए तो हम शम्अ बुझा देते हैं
-सबा अकबराबादी

Tuesday, July 23, 2019

हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिए
नज़र नहीं तो अंधेरा है आदमी के लिए
-नुशूर वाहिदी

(फ़रोज़ाँ = प्रकाशमान, रौशन)

Thursday, January 31, 2019

फ़ना होने में सोज़-ए-शम'अ की मिन्नत-कशी कैसी
जले जो आग में अपनी उसे परवाना कहते हैं
-मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

(सोज़-ए-शम'अ = शमा की आग )

Sunday, September 25, 2016

ख़ून अपना हो या पराया हो

ख़ून अपना हो या पराया हो
नस्ल-ए-आदम का ख़ून है आख़िर
जंग मग़रिब में हो कि मशरिक में
अम्न-ए-आलम का ख़ून है आख़िर

(नस्ल-ए-आदम = इंसान का वंश), (मग़रिब = पश्चिम), (मशरिक = पूर्व),(अम्न-ए-आलम = दुनिया की शांति)

बम घरों पर गिरें कि सरहद पर
रूह-ए-तामीर ज़ख़्म खाती है
खेत अपने जलें या औरों के
ज़ीस्त फ़ाक़ों से तिलमिलाती है

(रूह-ए-तामीर = आत्मा का निर्माण), (ज़ीस्त = जीवन)

टैंक आगे बढें कि पीछे हटें
कोख धरती की बाँझ होती है
फ़तह का जश्न हो कि हार का सोग
ज़िंदगी मय्यतों पे रोती है

इसलिए ऐ शरीफ इंसानो
जंग टलती रहे तो बेहतर है
आप और हम सभी के आँगन में
शमा जलती रहे तो बेहतर है।

-साहिर लुधियानवी

Wednesday, February 24, 2016

मिल के रहने की ज़रूरत ही भुला दी गई क्या

मिल के रहने की ज़रूरत ही भुला दी गई क्या
याँ मुहब्बत की रिवायत थी मिटा दी गई क्या

बेनिशाँ कब के हुए सारे पुराने नक़्शे
और बेहतर कोई तस्वीर बना दी गई क्या

अब के दरिया में नज़र आती है सुर्ख़ी कैसी
बहते पानी में कोई चीज़ मिला दी गई क्या

एक बन्दे की हुकूमत है ख़ुदाई सारी
सारी दुनिया में मुनादी ये करा दी गई क्या

मुँह उठाए चले आते हैं अन्धेरों के सफ़ीर
वो जो इक रस्म-ए-चिरागाँ थी उठा दी गई क्या

(सफ़ीर = राजदूत)

मैं अन्धेरों में भटकता हूँ तो हैरत कैसी
मेरे रस्ते में कोई शम्मा जला दी गई क्या

- आलम खुर्शीद

थपक-थपक के जिन्हें हम सुलाते रहते हैं

थपक-थपक के जिन्हें हम सुलाते रहते हैं
वो ख़्वाब हम को हमेशा जगाते रहते हैं

उम्मीदें जागती रहती हैं, सोती रहती हैं
दरीचे शम्मा जलाते-बुझाते रहते हैं

(दरीचे = खिड़कियां, झरोखे)

न जाने किस का हमें इन्तिज़ार रहता है
कि बाम-ओ-दर को हमेशा सजाते रहते हैं

(बाम-ओ-दर = छत और दरवाज़ा)

किसी को खोजते हैं हम किसी के पैकर में
किसी का चेहरा किसी से मिलाते रहते हैं

(पैकर = देह, शरीर, आकृति, मुख)

वो नक़्श-ए-ख़्वाब मुकम्मल कभी नहीं होता
तमाम उम्र जिसे हम बनाते रहते हैं

(नक़्श-ए-ख़्वाब = स्वप्न की तस्वीर), (मुकम्मल = सम्पूर्ण, पूरा)

उसी का अक्स हर इक रंग में झळकता है
वो एक दर्द जिसे हम छुपाते रहते हैं

(अक्स = प्रतिबिम्ब, छाया, चित्र)

हमें ख़बर है दोबारा कभी न आएंगे
गए दिनों को मगर हम बुलाते रहते हैं

ये खेल सिर्फ़ तुम्हीं खेलते नहीं 'आलम'
सभी हवा में लकीरें बनाते रहते हैं

- आलम खुर्शीद

Sunday, May 31, 2015

कब खुला आना जहाँ में और कब जाना खुला

कब खुला आना जहाँ में और कब जाना खुला
कब किसी किरदार पर आख़िर ये अफ़साना खुला

पहले दर की चुप खुली फिर ख़ामुशी दीवारों की
खुलते-खुलते ही हमारे घर का वीराना खुला

(दर = दरवाज़ा)

जब तलक ज़िन्दा रहे समझे कहाँ जीने को हम
वक़्त जब खोने का आ पहुँचा है तो पाना खुला

जानने के सब मआनी ही बदल कर रह गए
हमपे जिस दिन वो हमारा जाना-पहचाना खुला

हर किसी के आगे यूँ खुलता कहाँ है अपना दिल
सामने दीवानों को देखा तो दीवाना खुला

थरथराती लौ में उसकी इक नमी-सी आ गई
जलते-जलते शम्अ पर जब उसका परवाना खुला

होंटों ने चाहे तबस्सुम से निभाई दोस्ती
शायरी में लेकिन अपनी ग़म से याराना खुला

(तबस्सुम = मुस्कराहट)

-राजेश रेड्डी

Sunday, November 16, 2014

दर्द काफी है बेख़ुदी के लिए

दर्द काफी है बेख़ुदी के लिए
मौत लाज़िम है ज़िन्दगी के लिए

कौन मरता है यूँ किसी के लिए
शम्आ जलती है रौशनी के लिए

किसको सजदा करूँ मैं सहरा में
दर ज़रूरी है बंदगी के लिए

(सहरा = जंगल, रेगिस्तान)

जो मसलते हैं फूलों को नाहक
वो तरस जायेंगे कली के लिए

अपने रिन्दों को आज़मा ले ऐ साक़ी
जान दे देंगे मैकशी के लिए

(रिन्दों = शराबियों)

-शायर: नामालूम


                                                                   रेशमा/ Reshma 


Friday, October 17, 2014

शाम-ए-फ़िराक़ अब न पूछ आई और आके टल गई
दिल था के फिर बहल गया, जाँ थी के फिर सम्भल गई

(फ़िराक़ - वियोग, विरह, जुदाई),  (शाम-ए-फ़िराक़ = वियोग की शाम)

बज़्म-ए-ख़्याल में तेरे हुस्न की शमा जल गई
दर्द का चाँद बुझ गया, हिज्र की रात ढल गई

[(बज़्म-ए-ख़्याल = कल्पना की महफ़िल), (हिज्र = बिछोह, जुदाई)]

जब तुझे याद कर लिया, सुबह महक महक उठी
जब तेरा ग़म जगा लिया, रात मचल मचल गई

दिल से तो हर मुआमला करके चले थे साफ़ हम
कहने में उनके सामने बात बदल बदल गई

आख़िर-ए-शब के हमसफ़र 'फ़ैज़' न जाने क्या हुए
रह गई किस जगह सबा, सुबह किधर निकल गई

(सबा = हवा)

-फ़ैज़ अहमद फ़ैज़


फ़रीदा ख़ानम 

आबिदा परवीन/ Abida Parveen

बेगम अख़्तर 


जगजीत सिंह




Friday, November 1, 2013

रुखेरोशन के आगे शम्अ रखकर वो ये कहते हैं
उधर जाता है देखें, या इधर परवाना आता है
-दाग़ 

Sunday, September 29, 2013

ऐ शम्अ ! तेरी उम्र-ए-तबीई है एक रात
रोकर गुज़ार, या इसे हँसकर गुज़ार दे

(उम्र-ए-तबीई = स्वाभाविक उम्र, जीवन काल)

-ज़ौक़

Wednesday, May 15, 2013

डूबा हो जब अँधेरे में हमसाए का मकान,
अपने मकां में शम्आ जलाना गुनाह है।
-खुमार बाराबंकवी

Monday, April 1, 2013

शमा जिस आग में जलती है नुमाइश के लिये,
हम उसी आग में गुमनाम से जल जाते हैं ।

जब भी आता है मेरा नाम तेरे नाम के साथ,
जाने क्यूँ लोग मेरे नाम से जल जाते हैं ।
-क़तील शिफाई

Wednesday, October 24, 2012

ऐ शमअ तुझपे रात ये भारी है जिस तरह 
मैंने तमाम उम्र गुज़ारी है इस तरह
-शायर: नामालूम 

Tuesday, October 16, 2012

जितने भी मयखाने हैं
सब तेरे दीवाने हैं

तेरे चितवन के आगे
सारे तीर पुराने हैं

शमा बुझी उनसे पहले
हैरत में परवाने हैं

जिन्हें न पढ़ पाए हम खुद
हम ऐसे अफ़साने हैं

कैसे खुद को ढूँढोगे
हर मन में तहखाने हैं

वो अपने निकले, जिनको
हम समझे बेगाने हैं
 -कुँअर बेचैन

Friday, October 12, 2012

था मुस्त'आर हुस्न से उस के जो नूर था
ख़ुर्शीद में भी उस का ही ज़र्रा ज़हूर था

(मुस्त'आर = उधार), (ख़ुर्शीद = सूरज)

पहुँचा जो आप को तो मैं पहुँचा ख़ुदा के तईं
मालूम अब हुआ कि बहुत मैं भी दूर था

मजलिस में रात एक तिरे पर्तवे बगै़र
क्या शमा ,क्या पतंग हर इक बे-हुज़ूर था

हम ख़ाक मिले तो मिले ,लेकिन ऐ सिपह्र !
उस शोख़ को भी राह पे लाना ज़रूर था

कल पाँव एक कास-ए-सर पर जो आ गया
यकसर वो उस्तुख्वाँ -ए-शकस्ता से चूर था
[(कास-ए-सर= खोपड़ी); ( उस्तुख़्वाँ =हड्डियाँ)]

कहने लगा कि देख कर चल राह बे-ख़बर,
मैं भी कभू कसू का सर-ए-पुर-गु़रूर था
(कभू कसू का =कभी किसी का, सर-ए-पुर-गु़रूर =अहंकारी.घमण्डी का सर)

-मीर तक़ी ’मीर’

Saturday, September 29, 2012

दिन सलीके से उगा रात ठिकाने से रही
दोस्ती अपनी भी कुछ दिन ज़माने से रही

चंद लम्हों को ही बनती हैं मुसाविर आँखें
ज़िन्दगी रोज तस्वीर बनाने से रही

इस अँधेरे में तो ठोकर ही उजाला देगी
रात जंगल में कोई शमा जलाने से रही

फासला चाँद बना देता है पत्थर को
दूर की रौशनी नज़दीक आने से रही

शहर में सब को कहाँ मिलती है रोने की फुर्सत
अपनी इज्ज़त भी यहाँ हंसने-हंसाने से रही

- निदा फ़ाज़ली