Friday, October 12, 2012

था मुस्त'आर हुस्न से उस के जो नूर था
ख़ुर्शीद में भी उस का ही ज़र्रा ज़हूर था

(मुस्त'आर = उधार), (ख़ुर्शीद = सूरज)

पहुँचा जो आप को तो मैं पहुँचा ख़ुदा के तईं
मालूम अब हुआ कि बहुत मैं भी दूर था

मजलिस में रात एक तिरे पर्तवे बगै़र
क्या शमा ,क्या पतंग हर इक बे-हुज़ूर था

हम ख़ाक मिले तो मिले ,लेकिन ऐ सिपह्र !
उस शोख़ को भी राह पे लाना ज़रूर था

कल पाँव एक कास-ए-सर पर जो आ गया
यकसर वो उस्तुख्वाँ -ए-शकस्ता से चूर था
[(कास-ए-सर= खोपड़ी); ( उस्तुख़्वाँ =हड्डियाँ)]

कहने लगा कि देख कर चल राह बे-ख़बर,
मैं भी कभू कसू का सर-ए-पुर-गु़रूर था
(कभू कसू का =कभी किसी का, सर-ए-पुर-गु़रूर =अहंकारी.घमण्डी का सर)

-मीर तक़ी ’मीर’

No comments:

Post a Comment